भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कमरा / मंगलेश डबराल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: मंगलेश डबराल Category:कविताएँ Category:मंगलेश डबराल ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~...)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
रचनाकार: [[मंगलेश डबराल]]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=मंगलेश डबराल
[[Category:मंगलेश डबराल]]
+
|संग्रह=हम जो देखते हैं / मंगलेश डबराल
 
+
}}
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
+
  
  

22:15, 29 दिसम्बर 2007 का अवतरण


इस कमरे में सपने आते हैं

आदमी पहुँच जाता है

दस या बारह साल की उम्र में


यहाँ फ़र्श पर बारिश गिरती है

सोये हुओं पर बादल मंडराते हैं


रोज़ एक पहाड़ धीरे-धीरे

इस पर टूटता है

एक जंगल यहाँ अपने पत्ते गिराता है

एक नदी यहाँ का कुछ सामान

अपने साथ बहाकर ले जाती है


यहाँ देवता और मनुष्य दिखते हैं

नंगे पैर

फटे कपड़ों में घूमते

साथ-साथ घर छोड़ने की सोचते


(1989 में रचित)