भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जो पीने में ज़्यादा या कम देखते हैं / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= सौ गुलाब खिले / गुलाब खं…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 13: | पंक्ति 13: | ||
नहीं यों किसी का भरम देखते हैं | नहीं यों किसी का भरम देखते हैं | ||
− | + | किसीने हँसी में न कुछ कह दिया हो! | |
इधर आजकल उनको कम देखते हैं | इधर आजकल उनको कम देखते हैं | ||
01:14, 8 जुलाई 2011 का अवतरण
जो पीने में ज्यादा या कम देखते हैं
वे अपने ही मन का वहम देखते हैं
हमें देखते देख शरमा गए वे
नहीं यों किसी का भरम देखते हैं
किसीने हँसी में न कुछ कह दिया हो!
इधर आजकल उनको कम देखते हैं
कहीं चोट सीने में गहरी लगी है
हम आज उनकी आँखें भी नम देखते हैं
यहीं छोड़ दें बात बीते दिनों की
न तुम उनको देखो, न हम देखते हैं
गुलाब! इन पँखुरियों को छितरा रहे वे
कलाई में कितना है दम, देखते हैं