भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वे किसान की नयी बहू की आँखें / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 15: | पंक्ति 15: | ||
वे केवल निर्जन के दिशाकाश की, | वे केवल निर्जन के दिशाकाश की, | ||
प्रियतम के प्राणों के पास-हास की, | प्रियतम के प्राणों के पास-हास की, | ||
− | भीरु पकड़ जाने को हैं | + | भीरु पकड़ जाने को हैं दुनिया के कर से-- |
बढ़े क्यों न वह पुलकित हो कैसे भी वर से। | बढ़े क्यों न वह पुलकित हो कैसे भी वर से। | ||
</poem> | </poem> |
11:32, 10 सितम्बर 2023 के समय का अवतरण
नहीं जानती जो अपने को खिली हुई--
विश्व-विभव से मिली हुई,--
नहीं जानती सम्राज्ञी अपने को,--
नहीं कर सकीं सत्य कभी सपने को,
वे किसान की नयी बहू की आँखें
ज्यों हरीतिमा में बैठे दो विहग बन्द कर पाँखें;
वे केवल निर्जन के दिशाकाश की,
प्रियतम के प्राणों के पास-हास की,
भीरु पकड़ जाने को हैं दुनिया के कर से--
बढ़े क्यों न वह पुलकित हो कैसे भी वर से।