भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जाती / चाँद शुक्ला हादियाबादी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चाँद हादियाबादी }} Category:गज़ल <poem> परे...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
|||
पंक्ति 17: | पंक्ति 17: | ||
करूँ मैं लाख कोशिश उनकी मनमानी नहीं जाती | करूँ मैं लाख कोशिश उनकी मनमानी नहीं जाती | ||
− | + | वो मुझको तकते रहते हैं मैं उनको तकता रहता हूँ | |
कभी दोनों तरफ से यह निगहेबानी नहीं जाती | कभी दोनों तरफ से यह निगहेबानी नहीं जाती | ||
14:00, 11 नवम्बर 2011 के समय का अवतरण
परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जाती
अब अपनी शक्ल भी शीशे में पहचानी नहीं जाती
यहाँ आबाद है हर शैय खिलें हैं फूल आँगन में
मगर घर से हमारे क्यों यह वीरानी नहीं जाती
कभी इकरार करतें हैं कभी तकरार होती है
हमारी बात कोई भी मगर मानी नहीं जाती
मैं मन की बात करता हूँ वोह अक्सर टाल जाते हैं
करूँ मैं लाख कोशिश उनकी मनमानी नहीं जाती
वो मुझको तकते रहते हैं मैं उनको तकता रहता हूँ
कभी दोनों तरफ से यह निगहेबानी नहीं जाती
कभी मैं हँसता रहता हूँ कभी मैं रोता रहता हूँ
करूँ मैं क्या मिरे दिल से पशेमानी नहीं जाती