भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पगडंडी की देह / रमेश रंजक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=मिट्टी बोलती है /...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 17: पंक्ति 17:
 
हवा न छुए जिस्म
 
हवा न छुए जिस्म
 
न कोलाहल को पकड़ें  
 
न कोलाहल को पकड़ें  
                    कान
+
                      कान
 
आँख न देखे
 
आँख न देखे
 
दृश्य जगत के
 
दृश्य जगत के

23:00, 21 दिसम्बर 2011 के समय का अवतरण

ऊँची अभिव्यक्ति
नीची बातें
परवत-नद्दी की चौहद्दी
जिनमें भटके
आदम, गद्दी
         इनसे बहुत परे
शब्द, अर्थ की दुनिया वाले
         फिरते डरे-डरे

हवा न छुए जिस्म
न कोलाहल को पकड़ें
                      कान
आँख न देखे
दृश्य जगत के
            दुर्बल, बेईमान

ऐसे चन्द विदेह
बिवाई वालों को ख़तरे
कौन शब्द है
         कौन अर्थ है
मुझको यह संदेह
जिसने नापी नहीं
            धूप की
पगडंडी की देह

ख़ुशबू के चरित्रधारी ही
          खरे नहीं उतरे