भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हाइकु 1-10/ भावना कुँअर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(' {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= भावना कुँअर }} Category: हाइकु <poem> 1 तित...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
 
 
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=  भावना कुँअर }}
+
|रचनाकार=  भावना कुँअर
 +
|संग्रह= धूप के खरगोश / भावना कुँअर
 +
}}
 
[[Category: हाइकु]]
 
[[Category: हाइकु]]
  

22:16, 10 मई 2012 के समय का अवतरण

1
तितली -दल
खोल डाले किसने
रंगों के नल।
2
चम्पा-चमेली
बतियाती रात में
दोनों सहेली।
3
डर से काँपे
जंगल की आग में
घिरा शावक।
4
बैठी चाँदनी
हाथ पे हाथ धरे
कुछ न करे।
5
घाटियाँ बोलीं
वादियों में किसने
मिसरी घोली?
6
भीगी थी घास
रोई ज्यों चुपके से
कल की रात।
7
बनाए कैसे
हवाओं पे बसेरा
नन्हीं चिड़िया।
8
पेटू चिड़िया
कुतर के ले गई
नन्हीं कलियाँ।
9
सफेद मोती
नाजुक लताओं पे
कौन पिरोती?
10
खूब नहाई
उतर के नदी में
नन्हीं किरण।

-0-