भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"उतारी जाए / चंद्रसेन विराट" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चंद्रसेन विराट }} <poem> उतारी जाए अब ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=चंद्रसेन विराट
 
|रचनाकार=चंद्रसेन विराट
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatGhazal}}
 
<poem>
 
<poem>
उतारी जाए
 
 
 
अब हथेली न पसारी जाए.
 
अब हथेली न पसारी जाए.
 
धार पर्वत से उतारी जाए.
 
धार पर्वत से उतारी जाए.
पंक्ति 26: पंक्ति 25:
 
तोड़ दो हाथ दुशासनवाले  
 
तोड़ दो हाथ दुशासनवाले  
 
द्रौपदी अब न उघारी जाए..
 
द्रौपदी अब न उघारी जाए..
 
*****
 
.
 

09:13, 13 सितम्बर 2013 के समय का अवतरण

अब हथेली न पसारी जाए.
धार पर्वत से उतारी जाए.

अपनी जेबो में भरे जो पानी
उसकी गर्दन पे कटारी जाए.

अब वो माहौल बनाओ, चलके
प्यास तक जल की सवारी जाए

झूठ इतिहास लिखा था जिनने
भूल उनसे ही सुधारी जाए..

कोई हस्ती हो गुनाहोंवाली
कटघरे बीच पुकारी जाए.

उनसे कह दो कि खिसक मंचों से
साथ बन्दर का मदारी जाए

तोड़ दो हाथ दुशासनवाले
द्रौपदी अब न उघारी जाए..