भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सुअर (दो) / उदय प्रकाश" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=उदय प्रकाश
 
|रचनाकार=उदय प्रकाश
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=सुनो कारीगर / उदय प्रकाश
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}

20:38, 1 अक्टूबर 2014 के समय का अवतरण

एक ऊंची इमारत से
बिलकुल तड़के
एक तन्दरुस्त सुअर निकला
और मगरमच्छ जैसी कार में
बैठ कर
शहर की ओर चला गया

शहर में जलसा था
फ्लैश चमके
जै- जै हुई
कॉफी - बिस्कुट बंटे
मालाएँ उछलीं

अगली सुबह
सुअर अखबार में
मुस्करा रहा था
उसने कहा था
हम विकास कर रहे हैं

उसी रात शहर से
चीनी और मिट्टी का तेल
ग़ायब थे।