भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"देखा जाएगा / देवेन्द्र आर्य" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र आर्य }} {{KKCatNavgeet}} <poem> होगा, ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 28: | पंक्ति 28: | ||
मार लें हम होठों पर ताला | मार लें हम होठों पर ताला | ||
देखा जाएगा। | देखा जाएगा। | ||
− | <poem> | + | </poem> |
10:24, 11 जुलाई 2021 का अवतरण
होगा, जो भी होगा साला
देखा जाएगा।
क्या कर लेगा ऊपरवाला
देखा जाएगा।
डर जीवन की पहली और अन्तिम कठिनाई है
मौत को लेकर सौदेबाज़ी होती आई है
करो कलेजा कड़ा
आँख में आँखें डाल कहो
यह लो अपनी कण्ठी माला, देखा जाएगा।
पुल के नीचे एक किनारे दुबकी पड़ी नदी
दुनिया, दुनिया वालों से रहती है कटी-कटी
सपने सावन के अन्धों की भीड़ हो गए हैं
अन्धों से भी कहीं उजाला देखा जाएगा ?
मरना सच है, जानके भी
किसने जीना छोड़ा
सच की राह में अपना टुच्चापन ही है रोड़ा
केवल ख़तरा-ख़तरा चिल्लाने से बेहतर है
मार लें हम होठों पर ताला
देखा जाएगा।