भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सफ़ेद सड़क काली सड़क / मोहन राणा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोहन राणा |संग्रह=सुबह की डाक / मोहन राणा }} कई शहरों, ठिक...) |
|||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=सुबह की डाक / मोहन राणा | |संग्रह=सुबह की डाक / मोहन राणा | ||
}} | }} | ||
− | + | <poem> | |
कई शहरों, ठिकानों और बेनाम जगहों से गुज़रती हैं जो | कई शहरों, ठिकानों और बेनाम जगहों से गुज़रती हैं जो | ||
पंक्ति 30: | पंक्ति 30: | ||
तारों से भिदे आकाश नीचे | तारों से भिदे आकाश नीचे | ||
− | + | </poem> | |
08.11.1991 | 08.11.1991 |
08:15, 30 मार्च 2012 के समय का अवतरण
कई शहरों, ठिकानों और बेनाम जगहों से गुज़रती हैं जो
दाएँ-बाएँ मुड़ती कभी
मीलों सीधे क्षितिज को छूती
कभी चौड़ी होती कभी हो जाती सँकरी
कभी घुमाव लेती उतरती ढलानों पर
अंतहीन दो जुड़वाँ सड़कें
लम्बी दूरी की रात्रि-बसें
ढाबे,सूखी रोटियाँ और तीन बजे रात दाल फ़्राई
पीछे कहीं अंधेरे में खेत
वनस्पतियों की ठण्डी गंध
ऊंघ रहा है बिजूखा कहीं
तारों से भिदे आकाश नीचे
08.11.1991