भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"यह है हमारी चौहद्दी / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 26: | पंक्ति 26: | ||
ठिठुरे मवेशी | ठिठुरे मवेशी | ||
सहमा परिवार। | सहमा परिवार। | ||
− | भाई की | + | भाई की पढ़ाई |
− | अँटकी मजूरी कर्ज में जिन्दगी | + | बीमार माँ की दवाई |
+ | जवान बहन की सगाई | ||
+ | फटे कपडों में लुगाई। | ||
+ | |||
+ | अँटकी मजूरी | ||
+ | कर्ज में जिन्दगी | ||
तबाही ही तबाही | तबाही ही तबाही | ||
बरबादी ही बरबादी | बरबादी ही बरबादी | ||
यह है हमारी चौहद्दी! | यह है हमारी चौहद्दी! | ||
</poem> | </poem> |
16:17, 11 जनवरी 2017 के समय का अवतरण
कभी बाढ़ की चोट
कभी सूखे की मार
कभी पाला -पाथर की वृष्टि
कभी रोगों की भरमार।
बँटाई पर खेत
लोगों का तगादा
सिंचाई और पोत
जिलेदार का
जेल की हवा खिलाने का वादा।
डेहरी का सफाया
पड़ोसी का इन्कार
बनिये का बकाया
बन्द सारे द्वार।
चूता छप्पर
दरकी दीवार
ठिठुरे मवेशी
सहमा परिवार।
भाई की पढ़ाई
बीमार माँ की दवाई
जवान बहन की सगाई
फटे कपडों में लुगाई।
अँटकी मजूरी
कर्ज में जिन्दगी
तबाही ही तबाही
बरबादी ही बरबादी
यह है हमारी चौहद्दी!