"कहाँ पहुँचे सुहाने मंज़रों तक / द्विजेन्द्र 'द्विज'" के अवतरणों में अंतर
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=द्विजेन्द्र 'द्विज' }} Category:ग़ज़ल कहाँ पहँचे सुहाने म...) |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
− | कहाँ | + | कहाँ पहुँचे सुहाने मंज़रों तक |
वो जिनका ध्यान था टूटे परों तक | वो जिनका ध्यान था टूटे परों तक |
16:48, 22 जून 2008 का अवतरण
कहाँ पहुँचे सुहाने मंज़रों तक
वो जिनका ध्यान था टूटे परों तक
जिन्हें हर हाल में सच बोलना था
पहुँचना था उन्हीं को कटघरों तक
लकीरों को बताकर साँप अकसर
धकेला उसने हमको अजगरों तक
नज़र अंदाज़ चिंगारी हुई थी
सुलगकर आग फैली है घरों तक
ये कौन आया गुफ़्तगू में
दिलों की बात पहुँची नश्तरों तक
उसे ही नाख़ुदा कहते रहे हम
हमें लाता रहा जो गह्वरों तक
ज़रा तैरो, बचा लो ख़ुद को , देखो
लो पानी आ गया अब तो सरों तक
सलीक़ा था कहाँ उसमें जो बिकता
सुख़न पहुँचा नहीं सौदागरों तक
निशाँ तहज़ीब के मिलते यक़ीनन
कोई आता अगर इन खण्डरों तक
नहीं अब ज़िन्दगी मक़सद जब उसका
तो महज़ब लाएगा ही मक़बरों तक
निचुड़ना था किनारों को हमेशा
नदी को भागना था सागरों तक
बचीं तो कल्पना बनकर उड़ेंगी
अजन्मी बेटियाँ भी अम्बरों तक
अक़ीदत ही नहीं जब तौर ‘द्विज’ का
पहुँचता वो कहाँ पैग़म्बरों तक