भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"व्यंजनाओं की ख़बर किसको यहाँ होती / राजेन्द्र गौतम" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> व्यंज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 25: | पंक्ति 25: | ||
सिसकती सुनसान में अब तो हवा घायल | सिसकती सुनसान में अब तो हवा घायल | ||
इस बगीचे में पड़ीं सब फूल कलियाँ ध्वस्त। | इस बगीचे में पड़ीं सब फूल कलियाँ ध्वस्त। | ||
+ | |||
+ | 1982 | ||
</poem> | </poem> |
19:19, 2 दिसम्बर 2017 का अवतरण
व्यंजनाओं की ख़बर किसको यहाँ होती
आज तो है काटता पागल हुआ इतिवृत्त।
और कोई नाम कोई पा सके चाकू
बोलती जब सिर्फ़ अभिधा तेज़ उसकी धार
इस गली में चीर देगी रोशनी का तन
उस गली में हो गई है यह ऋचा के पार
पाल कर हैवानियत को तख़्त के नीचे
आदमी का ख़ून पीकर सन्त होते तृप्त।
पँख छितरे मन्दिरों मे उन कपोतों के
स्पर्श से जिनके पुलकता था कभी आकाश
दूर पश्चिम से उतरते टोल गिद्धों के
नोचने को बस्तियों की स्याह होती लाश
सिसकती सुनसान में अब तो हवा घायल
इस बगीचे में पड़ीं सब फूल कलियाँ ध्वस्त।
1982