भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दिन / ओमप्रकाश सारस्वत" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओमप्रकाश सारस्वत |संग्रह=दिन गुलाब होने दो / ओम ...)
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=ओमप्रकाश सारस्वत
 
|रचनाकार=ओमप्रकाश सारस्वत
|संग्रह=दिन गुलाब होने  दो / ओम प्रकाश सारस्वत
+
|संग्रह=दिन गुलाब होने  दो / ओमप्रकाश् सारस्वत
 
}}
 
}}
  

21:23, 15 जनवरी 2009 का अवतरण

दिन
लिख रहे हैं धुंध
कुंद हो रहा उजास
आस क्या करे?

पहाड़
पढ़ रहे हैं बर्फ
सर्द पड़ी रही उमंग
रंग क्या करे?

सूर्य
दे रहा दग़ा
जगा न भोर का हुलास
हास क्या करे?

रक्त
रेत पर लुटा
उगा न गंध न पराग
राग क्या करे?

धूप
बादलों में रोए
ढोए मिन्नतें हज़ार
प्यार क्या करे?