भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जहाँ पेड़ पर चार दाने लगे / बशीर बद्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
छो |
||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=उजाले अपनी यादों के / बशीर बद्र | |संग्रह=उजाले अपनी यादों के / बशीर बद्र | ||
}} | }} | ||
− | + | {{KKCatGhazal}} | |
<poem> | <poem> | ||
जहाँ पेड़ पर चार दाने लगे | जहाँ पेड़ पर चार दाने लगे |
21:05, 15 अक्टूबर 2009 का अवतरण
जहाँ पेड़ पर चार दाने लगे
हज़ारों तरफ़ से निशाने लगे
हुई शाम यादों के इक गाँव में
परिंदे उदासी के आने लगे
घड़ी दो घड़ी मुझको पलकों पे रख
यहाँ आते आते ज़माने लगे
कभी बस्तियाँ दिल की यूँ भी बसीं
दुकानें खुलीं, कारख़ाने लगे
वहीं ज़र्द पत्तों का कालीन है
गुलों के जहाँ शामियाने लगे
पढाई लिखाई का मौसम कहाँ
किताबों में ख़त आने-जाने लगे