भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"क्या साल पिछला दे गया? / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=एकांत-संगीत / हरिवंशराय बच्चन | |संग्रह=एकांत-संगीत / हरिवंशराय बच्चन | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
क्या साल पिछला दे गया? | क्या साल पिछला दे गया? |
14:16, 28 सितम्बर 2009 का अवतरण
क्या साल पिछला दे गया?
कुछ देर मैं पथ पर ठहर,
अपने दृगों को फेरकर,
लेखा लगा लूँ काल का जब साल आने को नया!
क्या साल पिछला दे गया?
चिंता, जलन, पीड़ा वही,
जो नित्य जीवन में रहीं,
नव रूप में मैंने सहीं,
पर हो असह्या उठीं कई परिचित निगाहों की दया!
क्या साल पिछला दे गया?
दो-चार बूँदें प्यार की
बरसीं, कृपा संसार की,
(हा, प्यास पारावार की)
जिनके सहारे चल रही है जिंदगी यह बेहया!
क्या साल पिछला दे गया?