भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ओ चिरैया / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 33: पंक्ति 33:
 
रचती है तेरी –
 
रचती है तेरी –
 
पीड़ा का इतिहास।
 
पीड़ा का इतिहास।
 +
-0-[11-4-1994: शीराज़ा मार्च 96,अमृत सन्देश,26-6-94, आका-अम्बिकापुर 6-6-99]
 
</poem>
 
</poem>

03:59, 6 जनवरी 2023 के समय का अवतरण

ओ चिरैया!
कितनी गहरी
हुई है तेरी प्यास!

जंगल जलकर
ख़ाक हुए हैं
पर्वत –घाटी
राख हुए हैं ,
आँखों में
हरदम चुभता है
धुआँ-धुआँ आकाश।

तपती
लोहे-सी चट्टानें
धूप चली
धरती पिंघलाने
सपनों में
बादल आ बरसे
जागे हुए उदास।

उड़ी है
निन्दा जैसी धूल,
चुभन-भरे
पग-पग हैं बबूल
यही चुभन
रचती है तेरी –
पीड़ा का इतिहास।
-0-[11-4-1994: शीराज़ा मार्च 96,अमृत सन्देश,26-6-94, आका-अम्बिकापुर 6-6-99]