भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"शब्द-शब्द अनमोल परिंदे / रवीन्द्र प्रभात" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो ("शब्द-शब्द अनमोल परिंदे / रवीन्द्र प्रभात" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))
 
(कोई अंतर नहीं)

21:38, 5 फ़रवरी 2010 के समय का अवतरण

शब्द-शब्द अनमोल परिंदे,
सुन्दर बोली बोल परिंदे!

जीवन-जीवन भूलभुलैया
दुनिया गोलम-गोल परिंदे!

छोटा मुँह मत बात बड़ी कर
खुल जाएगी पोल परिंदे!

शीशे के घर में रहकर ना
पत्थर-पत्थर तोल परिंदे!

बन्दर के हाथों में मत दे
झाल-मजीरा-ढोल परिंदे!

कुछ मन की मर्यादा रख ले
आँखों को मत घोल परिंदे!

कुछ 'प्रभात' के जैसा रच दे
अंतर-पट अब खोल परिंदे!