भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ग़ज़ल-एक / मुकेश मानस" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश मानस |संग्रह=पतंग और चरखड़ी / मुकेश मानस }} …)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
'''ग़ज़ल - एक'''
+
 
  
 
कट गई पतंगें, खाली चरखड़ी
 
कट गई पतंगें, खाली चरखड़ी

13:37, 6 जून 2010 के समय का अवतरण



कट गई पतंगें, खाली चरखड़ी
मुश्किलों का दौर है, मुश्किलें बड़ी

पानी है आँख में, बर्तन है खाली
ठंडे हुए चूल्हे में, राख है पड़ी

भाग दौड़ में उसे, कोई देखता नहीं
एक अंधेरे मोड़ पे, जिन्दगी खड़ी

वक्त चल रहा है, हम भी चल रहे हैं
ग़र्चे अपने हाथ में, है ठहरी घड़ी

तीरगी से हारकर, बार-बार जंग में
जाने किसके वास्ते, रौशनी लड़ी

रचनाकाल:1998