भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"थोडा मन के अंदर देख / विजय वाते" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=विजय वाते | |रचनाकार=विजय वाते | ||
|संग्रह= ग़ज़ल / विजय वाते | |संग्रह= ग़ज़ल / विजय वाते | ||
− | }} | + | }}{{KKCatGhazal}} |
<poem> | <poem> | ||
पल पल देख निरंतर देख, | पल पल देख निरंतर देख, |
12:14, 11 जून 2010 के समय का अवतरण
पल पल देख निरंतर देख,
थोडा मन के अंदर देख ।
कैसे खेल दिखाता है,
आदमजात कलंदर देख ।
इंद्र सभा मे क़ैद हुआ,
स्वर्ग का राजा इन्दर देख ।
अंदर से सारे प्यासे,
नदियाँ और समंदर देख ।
वो भी कितना तनहा है,
दुनिया जीत सिकंदर देख ।