भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"समय / अवनीश सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवनीश सिंह चौहान |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> सारे धड़ मे…)
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
{{KKCatKavita}}
+
{{KKCatNavgeet}}
 
<Poem>
 
<Poem>
 
सारे धड़ में उभरी साँटें
 
सारे धड़ में उभरी साँटें

21:15, 30 जून 2010 का अवतरण

सारे धड़ में उभरी साँटें
बहुत दर्द है गुड़ने का

पैनी धारों वाले मंजे
छुप बैठे डोर-पतंगो में
उड़ता हुआ और को देखा
जा काटा उनको जंगों में

हो स्वच्छंद करें मनमानी
मन सिंहासन चढ़ने का

ख़ैर नहीं कच्चे धागों की
जिनकी नाज़ुक उधड़ी लड़ियाँ
कटरीले झुरमुट में फँसकर
टूट रही हैं जिनकी कड़ियाँ

बहुत बिखरना हुआ आज तक
आया मौक़ा जुड़ने का

अवरोधों से टकराने का
जो ज़ज्बा रहता था मन में
चुप्पी मारे सिकुड़ा बैठा
जाके किसी अजाने वन में

किसी तरह उकसाओ इसको
समय आ गया भिड़ने का!