भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रामलखन / भारतेन्दु मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= भारतेन्दु मिश्र }} {{KKCatNavgeet}} <poem> '''युवा कवि रामलखन के…)
 
पंक्ति 7: पंक्ति 7:
 
'''युवा कवि रामलखन के असामयिक निधन पर शोकगीत'''
 
'''युवा कवि रामलखन के असामयिक निधन पर शोकगीत'''
  
तिकड्म की दुनिया मे रहकर  
+
तिकड़म की दुनिया मे रहकर  
 
बहुत जी गए रामलखन  
 
बहुत जी गए रामलखन  
 
बडे बडो के बीच  
 
बडे बडो के बीच  

12:56, 2 जुलाई 2010 का अवतरण

युवा कवि रामलखन के असामयिक निधन पर शोकगीत

तिकड़म की दुनिया मे रहकर
बहुत जी गए रामलखन
बडे बडो के बीच
छुपे रुस्तम निकले तुम रामलखन।

अपनी शर्तो पर जीने का हस्र
यही सब होना था
घरवालो को बीच राह मे
छोड गए तुम रामलखन।

कविता छूटी दुनिया छूटी
सारे सपने छूट गए
सच्चाई का कच्चा साँचा
छोड गये तुम रामलखन।

कल जिसको उँगली पकडाई
वह मासूम हथेली थी
बस उस पर उँगली का छापा
छोड गए तुम रामलखन।