भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रंग लुटाती वर्षा आई (कविता) / शिवराज भारतीय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवराज भारतीय |संग्रह=रंग लुटाती वर्षा आई / शिवर…) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=शिवराज भारतीय | |रचनाकार=शिवराज भारतीय | ||
|संग्रह=रंग लुटाती वर्षा आई / शिवराज भारतीय | |संग्रह=रंग लुटाती वर्षा आई / शिवराज भारतीय | ||
− | }} | + | }}{{KKAnthologyVarsha}} |
{{KKCatBaalKavita}} | {{KKCatBaalKavita}} | ||
<poem> | <poem> |
18:34, 31 मार्च 2011 के समय का अवतरण
उमड़-घुमड़ कर बादल उमड़े
सनन्-सनन् चलती पुरवाई,
रिमझीम-रिमझी कदम ताल से
रंग लुटाती वर्षा आई।
बाग-बगीच लगे महकने
मोर ख़ुशी से लगे थिरकने,
झूमें-चहके पंछी सारे
कोयल कूक-कूक मुस्काई।
रिमझीम-रिमझी कदम ताल से
रंग लुटाती वर्षा आई।
छप-छप पानी में सब कूदें
थप-थप करके बनें घरौंदें,
टुन्नु-मुन्नु ने कागज की
रंग-रंगीली नाव चलाई।
रिमझीम-रिमझी कदम ताल से
रंग लुटाती वर्षा आई।
कल-कल छल-छल नदिया उमड़ी
भर गए सारे ताल-तलाई,
रून झुन बैल चले खेतों में
मिट्टी की खुश्बू मन भाई।
रिमझीम-रिमझीम कदम ताल से,
रंग लुटाती वर्षा आई।