Changes

Current events

2,358 bytes added, 14:07, 23 फ़रवरी 2008
<table width=40% align=right style="border:1px solid #0099ff"><tr><td align=center><b>पुराने लेख</b></td></tr><tr><td align=center>[[Current events|वर्तमान]]&nbsp;&nbsp;&nbsp;[[नई घटनायें/001|001]]&nbsp;&nbsp;&nbsp;<font color=gray>002&nbsp;&nbsp;&nbsp;003&nbsp;&nbsp;&nbsp;004&nbsp;&nbsp;&nbsp;005&nbsp;&nbsp;&nbsp;006&nbsp;&nbsp;&nbsp;007&nbsp;&nbsp;&nbsp;008&nbsp;&nbsp;&nbsp;</font></td></tr></table>
 
==डा. जोशी को देवी शंकर अवस्थी स्मृति सम्मान==
 
नई दिल्ली। ललितकला अकादमी की पत्रिका समकालीन भारतीय कला के संपादक एवं युवा आलोचक डा. ज्योतिष जोशी को देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है।
 
बिहार में जन्मे डा. जोशी को यह पुरस्कार उनकी आलोचनात्मक पुस्तक, उपन्यास की समकालीनता पर दिया गया है। वह इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले हिंदी के 12वें लेखक हैं। गौरतलब है कि सर्वश्री नामवर सिंह, डा. केदारनाथ सिंह, विजय मोहन सिंह, विष्णु खरे और उदय प्रकाश की निर्णायक समिति ने इस पुरस्कार के लिए डा. जोशी का चयन किया है।
 
उधर समिति की संयोजक कमलेश अवस्थी द्वारा शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले डा. जोशी ने जैनेंद्र और नैतिकता, आलोचना की छवियां, पुरखों का पक्ष, जैसी चर्चित आलोचनात्मक पुस्तकें लिखी हैं। यह सम्मान अब तक सर्वश्री मदन सोनी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विजय कुमार, डा. शंभुनाथ, अजय तिवारी, सुरेश शर्मा आदि को मिल चुका है।
 
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
53,345
edits