भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"राम राम काहे ना बोले / भजन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKBhajan |रचनाकार= }} <poem>राम राम काहे ना बोले । व्याकुल मन जब इत उत डो…)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKBhajan
 
{{KKBhajan
 
|रचनाकार=
 
|रचनाकार=
}}
+
}}
 +
{{KKAnthologyRam}}
 
<poem>राम राम काहे ना बोले ।  
 
<poem>राम राम काहे ना बोले ।  
 
व्याकुल मन जब इत उत डोले।
 
व्याकुल मन जब इत उत डोले।

19:38, 13 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

राम राम काहे ना बोले ।
व्याकुल मन जब इत उत डोले।

लाख चौरासी भुगत के आया ।
बड़े भाग मानुष तन पाया।
अवसर मिला अमोलक तुझको।
जनम जनम के अघ अब धो ले।
राम राम ...

राम जाप से धीरज आवै ।
मन की चंचलता मिट जावै।
परमानन्द हृदय बस जावै ।
यदि तू एक राम का हो ले।
राम राम ...

इधर उधर की बात छोड़ अब ।
राम नाम सौं प्रीति जोड़ अब।
राम धाम में बाँह पसारे ।
श्री गुरुदेव खड़े पट खोले।
राम राम ...