भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जोड़ें सभी शिराएँ / अवनीश सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवनीश सिंह चौहान |संग्रह= }} {{KKCatNavgeet}} <Poem> आवाजें बन …)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
<Poem>
 
<Poem>
 
 
 
आवाजें बन  
 
आवाजें बन  
 
हम धरती की
 
हम धरती की

02:42, 12 अगस्त 2011 के समय का अवतरण

आवाजें बन
हम धरती की
अम्बर-सा फहराएँ
जीवन दें जल
बनकर मेघा
सागर-सा लहराएँ

टूटे-फूटे
बासन घर के
अपनी व्यथा सुनाएँ
और पड़ोसी
सुन-सुन करके
उन पर नित इठलाएँ

उगा हुआ है
कंटकवन जो
आओ आज जराएँ

आओ हम सब
फूल बनें या
कोयल-सा कुछ गाएँ
भोर किरण का
रूप धरें हम
तम को दूर भगाएँ

बिखरे मोती
चुन-चुन लाएँ
जोड़ें सभी शिराएँ