भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"किसको कौन उबारे! / अवनीश सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवनीश सिंह चौहान |संग्रह= }} <poem> बिना नाव के माझी म…)
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
}}
 
}}
 
<poem>
 
<poem>
 
 
बिना नाव के माझी मिलते
 
बिना नाव के माझी मिलते
 
मुझको नदी किनारे
 
मुझको नदी किनारे

16:50, 12 अगस्त 2011 का अवतरण

बिना नाव के माझी मिलते
मुझको नदी किनारे
कितनी राह कटेगी चलकर
उनके संग सहारे!

इनके-उनके ताने सुनना
दिन-भर देह गलाना
बंधा रुपैया मजदूरी का
नौ की आग बुझाना

अपनी-अपनी ढपली सबकी
सबके अलग शिकारे!

बढ़ती जाती रोज उधारी
ले-दे काम चलाना
रोज-रोज झोपड़ पर अपने
नए तगादे आना

अपनी-अपनी घातों में सब
किसको कौन उबारे!

पानी-पानी भरा पड़ा है
प्यासा मन क्या बोले
किसकी प्यास मिटी है कितनी
केवल बातें घोले

अपनी आँखों में सपने हैं
उनकी में सुख सारे!