भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हम लेंगे तेरा नाम / रामनरेश त्रिपाठी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश त्रिपाठी |संग्रह=मानसी / र...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=मानसी / रामनरेश त्रिपाठी
 
|संग्रह=मानसी / रामनरेश त्रिपाठी
 
}}
 
}}
{{KKCatKavita}}
+
{{KKCatGeet}}
 
<poem>
 
<poem>
 
हे कृष्ण! अनेक बहाने,
 
हे कृष्ण! अनेक बहाने,
 
::हम लेंगे तेरा नाम॥
 
::हम लेंगे तेरा नाम॥
आँखों के पावन जाल से।
+
आँखों के पावन जल से।
 
मुसुकाहट के कल कल से।
 
मुसुकाहट के कल कल से।
 
सुख से आहों से दुख से।
 
सुख से आहों से दुख से।

17:28, 9 दिसम्बर 2011 के समय का अवतरण

हे कृष्ण! अनेक बहाने,
हम लेंगे तेरा नाम॥
आँखों के पावन जल से।
मुसुकाहट के कल कल से।
सुख से आहों से दुख से।
कर्मों से मन से मुख से।
स्मृति से नीरव भाषा से।
आशा से अभिलाषा से।
जाने में या अनजाने--
हम लेंगे तेरा नाम॥
हे! माधव जीवन मेरा।
है क्रीडा-कानन तेरा।
निज इच्छा कर लो पूरी।
रह जाय न एक अधूरी।
चाहे सुख हो या दुख हो।
पर तू न कदापि विमुख हो।
हम हैं तेरे दीवाने--
हम लेंगे तेरा नाम।