भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मिट्टी बोलती है (नवगीत) / रमेश रंजक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 16: | पंक्ति 16: | ||
हर पुराने शब्द में | हर पुराने शब्द में | ||
ध्वन्यर्थ गहरा घोलती है | ध्वन्यर्थ गहरा घोलती है | ||
− | + | मिट्टी बोलती है | |
अर्थ ये इतिहास को | अर्थ ये इतिहास को | ||
पंक्ति 25: | पंक्ति 25: | ||
झुर्रियों के बीच में धँस कर | झुर्रियों के बीच में धँस कर | ||
आदमी में आदमी को तोलती है | आदमी में आदमी को तोलती है | ||
− | + | मिट्टी बोलती है | |
</poem> | </poem> |
12:07, 13 दिसम्बर 2011 के समय का अवतरण
रहट जब चकरोड में आ जाए
और सूखी रोटियाँ खा जाए
मिट्टी बोलती है
बोलती है छन्द जो सन्दर्भ में अपने
टूट जाते हैं बया के घोंसले-से
झूलते नीले-हरे सपने
हर पुराने शब्द में
ध्वन्यर्थ गहरा घोलती है
मिट्टी बोलती है
अर्थ ये इतिहास को
भूगोल से यूँ जोड़ देते हैं
रीति में डूबी हुई
पगडंडियों को मोड़ देते हैं
झुर्रियों के बीच में धँस कर
आदमी में आदमी को तोलती है
मिट्टी बोलती है