भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बूँद-बूँद पानी / आशीष जोग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आशीष जोग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> श्रावण ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 28: पंक्ति 28:
  
 
श्रावण की कृष्ण-वर्णी,
 
श्रावण की कृष्ण-वर्णी,
पलकों में, अलाकों में,
+
पलकों में, अलकों में,
 
छलक-छलक जाता है,
 
छलक-छलक जाता है,
 
बूँद-बूँद पानी!
 
बूँद-बूँद पानी!
  
 
</Poem>
 
</Poem>

16:25, 9 अप्रैल 2012 के समय का अवतरण


श्रावण की कृष्ण-वर्णी,
पलकों में, अलकों में,
छलक-छलक जाता है,
बूँद-बूँद पानी!

तूलिका के मृदुस्पर्शी,
रेशों में, केशों में,
झलक-झलक जाती है,
अनकही कहानी!

मरुथल की अनबुझी,
तृष्णा- वितृष्णा की,
तुष्टि-संतुष्टि का,
समाधान पानी!

सृष्टि के, समष्टि के,
मूल पंच तत्वों का,
प्राणधन चंचल मन,
कितना अभिमानी!

श्रावण की कृष्ण-वर्णी,
पलकों में, अलकों में,
छलक-छलक जाता है,
बूँद-बूँद पानी!