भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सिरधारे या सिरफिरे / हरिऔध" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:16, 18 मार्च 2014 का अवतरण

 लुट गया कोई बला से लुट गया।

वु+छ नहीं तो गाँठ का उनकी गिरा।

है सुधारों की वहाँ पर आस क्या।

हो जहाँ पर सिरधारों का सिर फिरा।

बढ़ गये मान भूख तंग बने।

आप का रह गया न वह चेहरा।

देखिये अब उतर न जाय कहीं।

आप के सिर बँधा सुजस सेहरा।

तब भला वै+से न हम मिट जायँगे।

मनचले वै+से न तब हम को ठगें।

फिर गये सिर जब हमारे सिर धारे।

बात बे-सिर-पैर की कहने लगें।

हैं हमारे पंथ जो प्यारे बड़े।

हैं बुरे काँटे उन्हीं में वो रहे।

देख कर के सिरधारों का सिर फिरा।

हैं कलेजा थाम कर हम रो रहे।