भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"स्याम! मैं कैसे मन समझाऊँ / स्वामी सनातनदेव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:52, 7 जनवरी 2015 के समय का अवतरण

राग कालिंगड़ा, तीन ताल 21.8.1974

स्याम! मैं कैसे मन समझाऊँ।
जो चाह्यौ सो मिल्यौ न नैंकहुँ, व्यर्थहि वयस बिताऊँ॥
मन की लगन अगिन सम जारत, निसि-दिन वृथा ललाऊँ।
मिली न अपनी निधि करुनानिधि! कैसे धीर धराऊँ॥1॥
कहि-कहि थक्यौ न भयो काज कछु, कबलौं अलख जगाऊँ।
तुम तो दाता पाय हाय! मैं क्यों निरास ह्वै जाऊँ॥2॥
तुमने ही यह आग लगाई, कैसे याहि बुझाऊँ।
दीखत कोउ सहाय न दूजो, तरसि-तरसि रह जाऊँ॥3॥
कछु तो कृपा करहु करुनामय! कछु तो ढाढस पाऊँ।
जानत हो सब ही तुम जी की, कहि-कहि कहा जनाऊँ॥4॥
सब कछु लेहु देहु निज पद-रति एतेमें सब पाऊँ।
तुम बिनु और मिलहि कित यह रस, जित यह प्यास बुझाऊँ॥5॥