भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सुनहली और काली / श्रीनाथ सिंह" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
01:32, 4 जुलाई 2016 के समय का अवतरण
सुनहली और काली
चन्दा तारे, सभी सिधारे,
आसमान कर खाली।
हुआ सवेरा, मिटा अँधेरा,
पूरब छाई लाली।
कहीं रुपहली, कहीं सुनहली,
तन उषा ने जाली।
दसों दिशा की,घोर निशा की,
सब कालिमा चुरा ली।
पड़ी दिखाई, अति मन भाई,
लची फूल से डाली।
लगीं बोलने, वहीँ डोलने,
उठ चिड़ियाँ मतवाली।
उषा रानी, सुभग सयानी,
निकली ले दो थाली।
जगे हुओं को मिली सुनहली,
सुप्त पड़ों को काली।