भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पाहुन बरखा / लावण्या शाह" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Arti Singh (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लावण्या शाह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
Arti Singh (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
सत्य हुआ है स्वप्न धरा का आज, | सत्य हुआ है स्वप्न धरा का आज, | ||
पाहुन बन हर घर बरखा जल बरसे ! | पाहुन बन हर घर बरखा जल बरसे ! | ||
− | |||
</poem> | </poem> |
21:53, 18 जुलाई 2020 के समय का अवतरण
बरखा सहृदया उमड़ घुमड़ कर बरसे,
तृप्त हुई, हरी भरी, शुष्क धरा,
बागोँ मेँ खिले कँवल - दल
कलियोँ ने ली मीठी अँगडाई !
फैला बादल दल , गगन पर मस्ताना
सूखी धरती भीग कर मुस्काई !
मटमैले पैरोँ से हल जोत रहा
कृषक थका गाता पर उमग भरा
" मेघा बरसे मोरा जियरा तरसे,
आँगन देवा, घी का दीप जला जा !”
रुन झुन रुन झुन बैलोँ की जोड़ी,
जिनके सँग सँग सावन गरजे !
पवन चलाये बाण, बिजुरिया चमके
सत्य हुआ है स्वप्न धरा का आज,
पाहुन बन हर घर बरखा जल बरसे !