भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हार हुई तो / रामकुमार कृषक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=रामकुमार कृषक
 
|रचनाकार=रामकुमार कृषक
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=सुर्ख़ियों के स्याह चेहरे / रामकुमार कृषक
 
}}
 
}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}
पंक्ति 27: पंक्ति 27:
 
यों बैठा खग्रास
 
यों बैठा खग्रास
 
त्रास के परचम फहराए !  
 
त्रास के परचम फहराए !  
 +
 +
05 फ़रवरी 1975
 
</poem>
 
</poem>

19:00, 8 जुलाई 2022 के समय का अवतरण

हार हुई तो
प्रश्नों के सम्बोधन
उग आए
पराजित उत्तर बिसुराए !

दाएँ - बाएँ हाथ हो गए
आएँ - बाएँ पैर
कुछ ऐसे दिन लगे
कि अपने / अपने रहे न गैर,

यों टूटा आकाश
धरा के आँसू ढुर आए !

शंका - शंका बेंत हो गई
नंगी - नंगी पीठ
कुछ ऐसा बुन लिया
कथानक / पात्र हुए सब ढीठ ,

यों बैठा खग्रास
त्रास के परचम फहराए !

05 फ़रवरी 1975