Changes

बाजीगर बन गई व्यवस्था
 
हम सब हुए जमूरे
 
सपने कैसे होंगे पूरे
 
चार कदम भर चल पाए थे
 
पैर लगे थर्राने
 
क्लांत प्रगति की निरख विवशता
 
छाया लगी चिढ़ाने
 
मन के आहत मृगछौने ने
 
बीते दिवस बिसूरे
सपने कैसे होंगे पूरे...
हमने निज हाथों से युग-
 
पतवार जिन्हें पकड़ाई
 
वे शोषक हो गए
 हुए हम चिर शोषित तस्र्णाईतरुणाई
`शोषण' दुर्ग हुआ अलबत्ता-
 
तोड़ो जीर्ण कंगूरे
सपने कैसे होंगे पूरे...
वे तो हैं स्वच्छंद, करेंगे
 
जो मन में आएगा
 
सूरज को गाली देंगे
 
कोई क्या कर पाएगा
 
दोष व्यक्ति का नहीं
 
व्यवस्था में छल छिद` घनेरे
सपने कैसे होंगे पूरे...
मिला भेड़ियों को भेड़ों की
 
अधिरक्षा का ठेका
 कुछ जिन सफ़ेदपोशों को हमने 
देश निगलते देखा
 
स्वाभिमान को बेच उन्हें अब
 कैसे नमन करूं करूँ रे सपने कैसे होंगे पूरे...
बदल गए आदर्श
 
आचरण की बदली परिभाषा
 
चोर लुटेरे हुए घनेरे
 
यह अभिशप्त निराशा
 
बदले युग के वर्तमान को
किस विधि से बदलूँ रेमैं सपने कैसे बदलूं रेहोंगे पूरे...
</poem>