भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आदमी की कब / कमलेश भट्ट 'कमल'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार: [[कमलेश भट्ट 'कमल']]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कमलेश भट्ट 'कमल']]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=कमलेश भट्ट 'कमल'
 +
}}
 
[[Category:गज़ल]]
 
[[Category:गज़ल]]
 
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
 
 
 
आदमी की कब मुकम्मल ज़िन्दगी देखी गई
 
आदमी की कब मुकम्मल ज़िन्दगी देखी गई
  

13:44, 10 मई 2009 के समय का अवतरण

आदमी की कब मुकम्मल ज़िन्दगी देखी गई

कुछ न कुछ हर शख्स में अक्सर कमी देखी गई।


उनसे खुशियाँ गैर की बर्दाश्त होतीं किस तरह

जिनसे अपनी ही नहीं कोई खुशी देखी गई।


दूसरों के क़त्ल पर भी नम नहीं आँखें हुईं

अपने ज़ख्मों पर मगर उनमें नदी देखी गई।


मन्दिरों में, मस्जिदों में अन्तत: वह एक थी

हर तरफ, हर रंग में जो रोशनी देखी गई।


जाँ-निसारी ही अकेली एक पैमाइश रही

दोस्ती में कब भला नेकी-बदी देखी गई।