भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हिमाद्रि तुंग शृंग से / जयशंकर प्रसाद" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 14: पंक्ति 14:
 
'अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ- प्रतिज्ञ सोच लो,  
 
'अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ- प्रतिज्ञ सोच लो,  
  
प्रशस्त पुण्य पथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो!'  
+
प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो!'  
  
  

18:14, 10 जुलाई 2009 का अवतरण

हिमाद्रि तुंग शृंग से

प्रबुद्ध शुद्ध भारती

स्वयंप्रभा समुज्ज्वाला

स्वतंत्रता पुकारती

'अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ- प्रतिज्ञ सोच लो,

प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो!'


असंख्य कीर्ति-रश्मियाँ

विकीर्ण दिव्य दाह-सी

सपूत मातृभूमि के-

रुको न शूर साहसी !

अराति सैन्य सिंधु में ,सुबाड़वाग्नि से चलो,

प्रवीर हो जयी बनो - बढ़े चलो, बढ़े चलो !