भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गिलहरी / जगदीश व्योम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदीश व्योम}} Category:बाल-कविताएँ गिलहरी दिन भर आती-जाती ...)
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=जगदीश व्योम}}
 
|रचनाकार=जगदीश व्योम}}
[[Category:बाल-कविताएँ]]
+
{{KKCatBaalKavita}}
 
+
<poem>
 
गिलहरी दिन भर आती-जाती
 
गिलहरी दिन भर आती-जाती
  
पंक्ति 63: पंक्ति 63:
  
 
गिलहरी दिनभर आती-जाती।।
 
गिलहरी दिनभर आती-जाती।।
 +
</poem>

20:13, 28 अगस्त 2009 का अवतरण

गिलहरी दिन भर आती-जाती

फटे-पुराने कपड़े लत्ते

धागे और ताश के पत्ते

सुतली, कागज, रुई, मोंमियाँ

अगड़म-बगड़म लाती।

गिलहरी दिनभर आती-जाती।।



ठीक रसोईघर के पीछे

शीशे की खिड़की के नीचे

`एस्किमो' सा गोल-गोल घर

चुन-चुन खूब बनाती।

गिलहरी दिनभर आती-जाती।।



दो बच्चे हैं छोटे-छोटे

ठीक अँगूठे जिनते मोटे

बड़े प्यार से उन दोनों को

अपना दूध पिलाती।

गिलहरी दिनभर आती-जाती।।



खिड़की पर जब कौआ आता

बच्चे खाने को ललचाता

पूँछ उठाकर चिक्-चिक्-चिक्-चिक्

करके उसे डराती।

गिलहरी दिनभर आती-जाती।।



भोली-भाली बहुत लजीली

छोटी-सी प्यारी शरमीली

देर तलक शीशे से चिपकी

बच्चों से बतलाती।

गिलहरी दिनभर आती-जाती।।