भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बिखरे लफ़्ज़ / रंजना भाटिया" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 47: पंक्ति 47:
  
 
'''5'''
 
'''5'''
तेरी यादे  
+
'''तेरी यादे'''
  
 
दिल में दबी हुई
 
दिल में दबी हुई
पंक्ति 55: पंक्ति 55:
  
 
'''6'''
 
'''6'''
बिंब
+
'''बिंब'''
  
 
तेरे मेरे प्यार का
 
तेरे मेरे प्यार का

00:24, 17 सितम्बर 2009 के समय का अवतरण

1
मीठी इच्छा

कुछ दिन
नभ पर
हमें भी तो
चमकाने दो
जाओ चाँद
तुम छुट्टी पर

2
मीठी इच्छा

हवा के पंखो
पर बने
एक आशियाना
सात गगन का
हो बस एक आसमान...


3
कविता

ज़िंदगी कविता ....
या
कविता ज़िंदगी...
यह सोचते सोचते
कई पन्ने रंग दिए
कई लम्हे गुज़ार दिए ...


4
सपने

शबनम के कुछ कतरे
यादो के जाल में
धीरे से चुपके से
बस यूँ ही आखो में
उतर आते हैं
कभी ना सच होने के लिए !

5
तेरी यादे

दिल में दबी हुई
कुछ अंतिम साँस जैसी
कोई कब्र गाह मिले
तो इनको चुपके से दफ़ना दूँ !

6
बिंब

तेरे मेरे प्यार का
एक मिला जुला चेहरा
जिसे दुनिया अब :
""हमारा"" कहती है !!