Changes

सदस्य वार्ता:अजय यादव

2,971 bytes added, 21:52, 19 अक्टूबर 2009
/* एक रचना एक से अधिक संग्रहों में... */ नया विभाग
कविता कोश के विकास में हाथ बँटाने के लिये आपका स्वागत है अजय जी। कविता कोश से सम्बंधित कोई भी प्रश्न / सुझाव इत्यादि हो तो आप [[चौपाल]] में लिख कर इस पर वार्ता कर सकते हैं। किसी व्यक्ति-विशेष से वार्ता करने के लिये ''हाल में हुए बदलाव'' सैक्श्न में जाकर उस व्यक्ति के लॉगिन नाम के साथ दिये हुए "वार्ता" लिकं पर क्लिक करें और अपना संदेश लिखें। शुभकामनाओं सहित '''--[[सदस्य:Lalit Kumar|Lalit Kumar]] १०:११, ७ जुलाई २००७ (UTC)'''
 
== एक रचना एक से अधिक संग्रहों में... ==
 
नमस्कार,
 
 
पिछले दिनों अमिताभ जी, श्रद्धा और धर्मेन्द्र कुमार को कविता कोश में रचनाएँ जोड़ते समय एक समस्या का सामना करना पड़ा था। यदि एक ही रचना किसी कवि के एक से अधिक संग्रहों में प्रकाशित हुई हो तो क्या उस रचना को हर संग्रह के लिये अलग-अलग टाइप करना चाहिये? इसका जवाब है "नहीं"...
 
 
आज मैनें KKRachna टैम्प्लेट के कोड में कुछ बदलाव किये हैं। इससे अब आप किसी भी रचना को एक से अधिक संग्रहों का हिस्सा बता सकते हैं। इसके लिये आपको संग्रहों के नामों को सेमी-कोलन (;) से अलग करना होगा। उदाहरण के लिये:
 
 
 
<nowiki>{{KKRachna</nowiki>
<nowiki>|रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"</nowiki>
<nowiki>|संग्रह=परिमल / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला";अनामिका / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"</nowiki>
<nowiki>}}</nowiki>
 
 
इस उदाहरण में रचना को 2 संग्रहों (''परिमल / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"'' और ''अनामिका / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"'') का हिस्सा बताया गया है। ध्यान दीजिये कि दोनों संग्रहों के नाम सेमी-कोलन (;) से अलग किये गये हैं। इस तरह ज़रूरत पड़ने पर आप किसी रचना को कितने भी संग्रहों का हिस्सा बता सकते हैं।
 
 
इस सुविधा का प्रयोग होते हुए आप यहाँ देख सकते हैं: [[मित्र के प्रति / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"]]
 
 
आशा है आपको यह सुविधा उपयोगी लगेगी।
 
 
सादर
 
 
'''--[[सदस्य:सम्यक|सम्यक]] २१:३५, १९ अक्टूबर २००९ (UTC)'''