भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बच्चा / अवधेश कुमार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=जिप्सी लड़की / अवधेश कुमार
 
|संग्रह=जिप्सी लड़की / अवधेश कुमार
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<Poem>
 
<Poem>
 
बच्चा अपने आपसे कम से कम क्या मांग सकता है ?
 
बच्चा अपने आपसे कम से कम क्या मांग सकता है ?

14:56, 8 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

बच्चा अपने आपसे कम से कम क्या मांग सकता है ?

एक चांद
एक शेर
किसी परीकथा में अपनी हिस्सेदारी
या आपका जूता !

आप उसे ज़्यादा से ज़्यादा क्या दे सकते हैं ?

आप उसे दे सकते हैं केवल एक चीज़ -
अपना जूता : बाक़ी तीन
चीज़ें आप क़िताब के हवाले कर देते हैं ।

कि फिर वह बच्चा ज़िन्दगी भर सोचता रह जाता है
कि अपना पैर किस में डाले
उस क़िताब में या आपके जूते में !