भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मौन और शब्द / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन }} <poem>एक दिन मैंने मैन में शब्द क…)
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन
 
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन
 +
|संग्रह=जाल समेटा / हरिवंशराय बच्चन
 
}}
 
}}
<poem>एक दिन मैंने
+
{{KKCatKavita}}
 +
<poem>
 +
एक दिन मैंने
 
मैन में शब्द को धँसाया था
 
मैन में शब्द को धँसाया था
 
और एक गहरी पीड़ा,
 
और एक गहरी पीड़ा,
पंक्ति 20: पंक्ति 23:
 
पहुँचने तक,
 
पहुँचने तक,
 
यदि पहुँचता भी हूँ,  
 
यदि पहुँचता भी हूँ,  
क्या पाता हूँ। </poem>
+
क्या पाता हूँ।  
 +
</poem>

11:44, 23 दिसम्बर 2009 का अवतरण

एक दिन मैंने
मैन में शब्द को धँसाया था
और एक गहरी पीड़ा,
एक गहरे आनंद में,
सन्निपात-ग्रस्त सा,
विवश कुछ बोला था;
सुना, मेरा वह बोलना
दुनियाँ में काव्य कहलाया था।

आज शब्द में मौन को धँसाता हूँ,
अब न पीड़ा है न आनंद है
विस्मरण के सिन्धु में
डूबता सा जाता हूँ,
देखूँ,
तह तक
पहुँचने तक,
यदि पहुँचता भी हूँ,
क्या पाता हूँ।