भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कोयल गान / मुकेश मानस" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश मानस |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> कोयल गान एक कोयल …)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
कोयल गान
 
  
 
एक कोयल गा रही है
 
एक कोयल गा रही है

18:16, 23 जुलाई 2010 के समय का अवतरण


एक कोयल गा रही है
कोई मधुर सुरीला गीत
मेरे घर के साथ खड़े
हरे भरे एक पेड़ पर

जिसकी शाखें
मेरे घर की बालकनी में
घुसी चली आती हैं
कोई दस्तक दिये बिना
जैसै बिन पूछे ही रमी जा रही
मेरे भीतर कोयल की आवाज़

किसी आश्चर्य से कम नहीं
मेरे घर के साथ खड़े
हरे भरे एक पेड़ पर
किसी कोयल का गाना
और लगातार गाते चले जाना

कहाँ गए सब जंगल?
कहाँ गए सब बाग-बगीचे?
कहाँ गए सब खूबसूरत फूल?
जो ये कोयल गा रही है
दिल्ली जैसे महानगर में रहने वाले
मेरे जैसे एक कवि के घर में
2004