भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नादान प्रेमिका से / शैलेन्द्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: शैलेन्द्र Category:कविताएँ Category:शैलेन्द्र ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ तुम...)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
रचनाकार: [[शैलेन्द्र]]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=शैलेन्द्र
[[Category:शैलेन्द्र]]
+
}}
 
+
[[Category:गीत]]~
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
+
  
  

01:26, 28 जून 2008 के समय का अवतरण

~


तुमको अपनी नादानी पर

जीवन भर पछताना होगा!


मैं तो मन को समझा लूंगा

यह सोच कि पूजा था पत्थर--

पर तुम अपने रूठे मन को

बोलो तो, क्या उत्तर दोगी ?

नत शिर चुप रह जाना होगा!

जीवन भर पछताना होगा!


मुझको जीवन के शत संघर्षों में

रत रह कर लड़ना है ;

तुमको भविष्य की क्या चिन्ता,

केवल अतीत ही पढ़ना है!

बीता दुख दोहराना होगा!

जीवन भर पछताना होगा!


1946 में रचित