भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"करमन की गति न्यारी / अंशु मालवीय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | ''' करमन की गति न्यारी ''' | ||
+ | |||
कर्ज़ की हमको दवा बताई | कर्ज़ की हमको दवा बताई | ||
कर्ज़ ही थी बीमारी | कर्ज़ ही थी बीमारी | ||
पंक्ति 17: | पंक्ति 19: | ||
:::: साधो ! | :::: साधो ! | ||
:::: करमन की गति न्यारी । | :::: करमन की गति न्यारी । | ||
− | बढ़ती | + | बढ़ती महंगाई की रस्सी |
ग्रोथ रेट बैलेन्स बनाए | ग्रोथ रेट बैलेन्स बनाए | ||
घट-बढ़ के सर्कस के बाहर | घट-बढ़ के सर्कस के बाहर |
16:31, 24 नवम्बर 2010 के समय का अवतरण
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
करमन की गति न्यारी
कर्ज़ की हमको दवा बताई
कर्ज़ ही थी बीमारी
साधो !
करमन की गति न्यारी ।
गेहूँ उगे शेयर नगरी में
खेतों में बस भूख उग रही
मूल्य सूचकांक पे चिड़िया
गाँव शहर की प्यास चुग रही
करखानों में हाथ कट रहे
मक़तल में त्यौहारी
साधो !
करमन की गति न्यारी ।
बढ़ती महंगाई की रस्सी
ग्रोथ रेट बैलेन्स बनाए
घट-बढ़ के सर्कस के बाहर
भूखों के दल खेल दिखाए
मेहनत-क़िस्मत-बरकत बेचें
सरकारी व्योपारी
साधो !
करमन की गति न्यारी ।
शहर-शहर में बरतन मांजे
भारत माता ग्रामवासिनी
फिर भी राशनकार्ड न पाए
हर-हर गंगे पापनाशिनी
ग्लोबल गाँव हुई दुनिया में
प्लास्टिक की तरकारी
साधो !
करमन की गति न्यारी !