Last modified on 29 दिसम्बर 2009, at 14:00

बदलो / टूटती शृंखलाएँ / महेन्द्र भटनागर

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:00, 29 दिसम्बर 2009 का अवतरण ()

अपने पथ को बदलो,
बदलो !

चिर-प्राचीन विषम
मग के प्रेमी
विश्वासी
रूढि-ग्रस्त,
बदलो
अपने पथ को बदलो !

अभ्यस्त चरण
बढ़ जाते हैं राह बनी पर
भेड़ सरीखे,
नूतन-पथ का आज सुनो
नव आवाहन,
जीवन का स्वर !
उन्नति प्रगति निरन्तर,
निर्भय सुदृढ़ अथक
अपराजित !

बदलो
अपने पथ को बदलो !