Last modified on 20 जनवरी 2009, at 09:08

लोग ऊँची ऊड़ान रखते हैं / ज्ञान प्रकाश विवेक

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:08, 20 जनवरी 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)



लोग उँची उड़ान रखते हैं
हाथ पर आसमान रखते हैं

शहर वालों की सादगी देखो
अपने दिल में मचान रखते हैं

ऐसे जासूस हो गये मौसम
सबकी बातों पे कान रखते हैं

मेरे इस अहद में ठहाके भी
आँसुओं की दुकान रखते हैं

हम सफ़ीने हैं मोम के लेकिन
आग के बादबान रखते हैं