Last modified on 5 अप्रैल 2011, at 02:11

चाँदमारी / दिनेश कुमार शुक्ल

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:11, 5 अप्रैल 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आज दिन भर सूरज
तकली पर धागों सी
किरनें काता किया

हवा
अपने तरकश के
पुरवाये-पछुवाये
तीर
फेंकती रही

आदमी के सीने-सी
एक दीवार ने
खूब लोहा पिया
खूब सीसा पिया

आज
यहाँ जम करके
चाँदमारी हुई