Last modified on 30 अक्टूबर 2014, at 14:06

चुप बैठा धुनिया / अवनीश सिंह चौहान

Abnish (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:06, 30 अक्टूबर 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सोच रहा
चुप बैठा धुनिया

भीड़-भाड़ वह
चहल पहल वह
बन्द द्वार का
एक महल वह

ढोल मढ़ी-सी
लगती दुनिया

मेहनत के मुँह
बँध मुसीका
घुटता जाता
गला खुशी का

ताड़ रहा है
सब कुछ गुनिया

फैला भीतर
तक सन्नाटा
अंधियारों ने
सब कुछ पाटा

कहाँ-कहाँ से
टूटी पुनिया